Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा पर चढ़ा कृष्ण भक्ति का रंग, भक्तों के साथ भजनों पर झूमे

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: महानगर जालंधर (Jalandhar) में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) पर्व बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। सोमवार के दिन यह पर्व होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया।

शिवालयों व मंदिरों मंदिर में भक्तजन पूजा अर्चना करते दिखाई दे रहे थे। विधायक रमन अरोड़ा ने भी इस पावन अवसर पर महानगर के कई मंदिरों के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की तथा झूला भी झुलाया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस दौरान सभी मंदिरों में विधायक रमन अरोड़ा ने श्री कृष्ण भक्ति में ओत- प्रोत होकर भजन भी गुनगुनाए।
विधायक ने शहरवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, शांति और खुशहाली आए।

Jalandhar News

हम सभी कृष्ण की लीलाओं से प्रेरणा लें और अपने जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं। उन्होंने कहा कि समस्त जगत भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हों और सभी अपने जीवन को सकारात्मकता से भरें। उन्होंने कहा कि यही कामना करता हूं कि प्रभु की कृपा से देश व पंजाब प्रदेश पर सुख, समृद्धि बरसती रहे।

Jalandhar News

पांच हजार वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने धर्म के पथ का अनुसरण करने, सत्य व न्याय का जो संदेश दिया था, उस मार्ग का अनुसरण करते हुए हम सभी लोकमंगल व राष्ट्रमंगल के अभियान के प्रति पूर्ण समर्पण भाव के साथ कार्य कर सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों और प्रदेश के सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

सभी मंदिर कमेटियों द्वारा विधायक अरोड़ा को विशेष तौर से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विधायक अरोड़ा के साथ सीनियर आप नेता नेता राजकुमार मदान, अर्जुन वोहरा, राकेश कालरा, महेश मुखीजा, सोनू चड्डा, हरजीत हैप्पी, नरेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

MLA ने अपने नाम की नींव पत्थर को खुद हथौड़े से तोड़ा

ਪੰਜਾਬ 'ਚ AAP ਦੇ MLA ਨੇ  ਆਪਣਾ ਹੀ ਰੱਖਿਆ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਤੋੜਿਆ | Daily Samvad Punjabi



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar