Virat Kohli: कोहली का गिल पर कटाक्ष करते हुए डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, देखें Video

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 378 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Virat Kohli: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक और डीपफेक वीडियो (Deepfake Video) वायरल हुआ है। इस वीडियो में कोहली के पुराने इंटरव्यू को एडिट किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

33 सेकेंड के इस वीडियो में कोहली इंडियन ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) की बुराई करते नजर आ रहे हैं। वे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और खुद को लीजेंड बता रहे हैं।

इसी साल फरवरी में भी उनका डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में कोहली एक सट्‌टेबाजी ऐप का ऐड करते दिखाई दिए थे। तब भारतीय क्रिकेटर ने सोशल पोस्ट के जरिए सफाई दी थी।

Cricketer shubman-gill
Cricketer shubman-gill

इस वीडियो में कहा- एक ही विराट कोहली है

इस वीडियो में कोहली कह रहे हैं, ‘मैं गिल को करीब से देख रहा हूं। वे प्रतिभाशाली हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन प्रतिभा दिखाने और स्टार बनने के बीच एक बड़ा अंतर है। गिल की टेक्नीक शानदार है, लेकिन हमें खुद से आगे नहीं बढ़ना चाहिए।

लोग उसे अगले विराट कोहली के तौर पर देखते हैं, लेकिन मैं क्लियर कर दूं कि केवल एक ही विराट कोहली है। मैंने जितने खतरनाक गेंदबाजों का सामना किया है और जिन परिस्थितियों में रन बनाए हैं, उसे आप गिल की एक पारी से नहीं आंक सकते हैं। उसे ऐसा करने में टाइम लगेगा।’

तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा भी हुए शिकार

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी डीपफेक का शिकार हो चुके हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे ‘स्काईवर्ड एविएटर क्वेस्ट’ गेमिंग ऐप को प्रमोट करते नजर आए थे।

sachin tendulkar
sachin tendulkar deepfak vedio

खुद सचिन ने इसे पोस्ट करके लिखा कि ये वीडियो नकली है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस प्रकार का दुरुपयोग पूरी तरह से गलत है। उन्होंने इस मैसेज के साथ भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और महाराष्ट्र साइबर पुलिस को टैग किया था।

इस फेक वीडियो में वे ये कहते दिखे थे कि उनकी बेटी सारा इस गेम से रोजाना बहुत पैसा निकालती हैं। वे लोगों को बताते हैं कि मुझे आश्चर्य होता है कि अब अच्छा पैसा कमाना कितना आसान हो गया है।

Virat Kohli: कोहली का गिल पर कटाक्ष करते हुए डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, देखें Video

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *