Viral News: किडनैपर के गले लग जोर-जोर से रोने लगा बच्चा, आरोपी के भी निकले आंसू, 14 महीने पहले किया था अगवा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, राजस्थान। Viral News: सोशल मीडियल (Social Media) पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक बच्चा किडनैपर से जुदा होने पर रोता नजर आ रहा है। यह वीडियो राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जयपुर में पुलिस ने 14 महीने पहले अगवा हुए बच्चे को बरामद कर लिया है। लेकिन पुलिस स्टेशन में एक अजीब नजारा देखने को मिला जब बच्चा किडनैपर से लिपट गया और जोर-जोर से रोने लगा, यह देखकर आरोपी की आंखों में भी आंसू आ गए।

आरोपी ने बच्चे को 4 महीने पहले किया था किडनैप

पुलिस ने अपहरणकर्ता तनुज चाहर के कब्जे से 14 महीने पहले जयपुर के सांगानेर से 2 साल के पृथ्वी उर्फ़ कुक्कू को बरामद कर लिया है। थाने में बच्चा बार-बार अपहरणकर्ता से चिपक रहा था और छोड़ने को तैयार नहीं था।

बच्चे को रोता देख तनुज की आंखों में भी आ गए आंसू

यह नजारा देखकर आरोपी भी रो पड़ा। पुलिसवालों को मजबूरन बच्चे को छुड़ाना पड़ा। बच्चे को जबरन अपहरणकर्ता की गोद से छुड़ाकर मां को सौंप दिया गया। आरोपी तनुज चाहर उत्तर प्रदेश पुलिस का निलंबित हेड कांस्टेबल है।

पुलिस को प्रेम प्रसंग का भी हुआ शक

आरोपी ने बच्चे की पहचान अपने बेटे के रूप में की और दावा किया कि बच्चा उसका है। तनुज ने बच्चे की मां से भी बार-बार बात करने की कोशिश की, जिससे पुलिस को प्रेम प्रसंग का भी शक हुआ।

आरोपी ने बच्चे को नहीं पहुंचाया कोई नुकसान

तनुज ने बच्चे को 14 महीने तक अपनी कैद में रखा लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने बच्चे की हर इच्छा पूरी की और उसे अपने बच्चे की तरह पाला। हालांकि पुलिस आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर जयपुर ले आई।

Viral News: किडनैपर के गले लग जोर-जोर से रोने लगा बच्चा, आरोपी के भी निकले आंसू, 14 महीने पहले किया था अगवा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *