Helicopter Incident: केदारनाथ में बड़ा हादसा, MI-17 हेलिकॉप्टर से गिरा केस्ट्रल हेलिकॉप्टर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, केदारनाथ। Helicopter Incident: केदारनाथ (Kedarnath) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां MI-17 हेलीकॉप्टर से क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर को ले जाते समय हादसा हो गया। उड़ान के दौरान खराब हेलीकॉप्टर की कुंडी की चेन टूटने से वह नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पहाड़ों के बीच जमीन पर गिरकर हेलीकॉप्टर मलबे में तब्दील हो गया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। हेलीकॉप्टर का मलबा हटाया जा रहा है। वहीं अच्छी खबर ये है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना की जांच की जा रही

जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर हेलीकॉप्टर गिरा वह हेली थ्रू कैंप के पास है। घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना शनिवार सुबह हुई। वायरल वीडियो में एक हेलीकॉप्टर चेन के सहारे दूसरे हेलीकॉप्टर को ले जाता दिख रहा है।

इलाके में दहशत का माहौल

अचानक टोकन चेन टूट गई और नीचे हेलीकाप्टर तेजी से गिरने लगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सुबह तेज धमाके से लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि अचानक बैलेंस न होने की वजह से इसकी टोकन चेन टूट गया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *