⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 141 शब्द|📅 17 Feb 2026
डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जे.ई.ई मेन्स-1- 2026 परीक्षा में इनोसेंट हार्ट्स, ग्रीन मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों का एनटीए स्कोर उत्कृष्ट रहा।
इस परीक्षा में तानिश शर्मा के एनटीए स्कोर 99.865 ,भाविक जैन ने 99.63, हरगम सिंह पसरिचा ने 99.4, हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। जबकि नमिष अरोड़ा ने 98.90 एनटीए स्कोर हासिल किया, सान्या ने 98.04, मान्या ने 97.7, इकबाल सिंह कंग ने 95.4 एवं प्रणव जैन ने 95.2 हासिल करके जेईई फाइनल में अपना स्थान बनाया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। प्रधानाचार्य श्री राजीव पालीवाल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।








