Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - देश - Bihar: नितीश कुमार आज देंगे CM पद से इस्तीफा, बेटा निशांत बन सकता है Dy CM, बिहार को कल मिलेगा नया मुख्यमंत्री

    Bihar: नितीश कुमार आज देंगे CM पद से इस्तीफा, बेटा निशांत बन सकता है Dy CM, बिहार को कल मिलेगा नया मुख्यमंत्री

    Daily SamvadBy Daily Samvad14 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Bihar: नितीश कुमार आज देंगे CM पद से इस्तीफा, बेटा निशांत बन सकता है Dy CM, बिहार को कल मिलेगा नया मुख्यमंत्री
    Nitish Kumar
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना। Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज, मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद संभाल रहे नितीश कुमार (Nitish Kumar) आज अपने पद से इस्तीफा देंगे। जानकारी के अनुसार, वे अब राज्यसभा सांसद बन चुके हैं और इसी के चलते राज्य में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा (Sanjay Jha), केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह (Lalan Singh), मंत्री विजय चौधरी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नितीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात कर चुके हैं। इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

    कैबिनेट की अंतिम बैठक

    आज सुबह 11 बजे नितीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी। यह बैठक मौजूदा सरकार के कार्यकाल की आखिरी औपचारिकता मानी जा रही है। इसके बाद जेडीयू और भाजपा विधायक दल की अलग-अलग बैठकें होंगी, जिनमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    दोपहर 2 बजे जेडीयू की अहम बैठक एक अणे मार्ग स्थित आवास पर होगी, जिसमें सभी विधायक शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी अपने विधायक दल का नेता चुनेगी, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। इसके साथ ही एनडीए के अन्य घटक दल भाजपा, हम, आरएलजेपी और आरएलएम भी अपने-अपने स्तर पर बैठक कर रणनीति तय करेंगे।

    Amit Shah and Nitish Kumar
    Amit Shah and Nitish Kumar

    आज देंगे इस्तीफा

    दोपहर 3 बजे नितीश कुमार (Nitish Kumar) राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हुसैन (Syed Ata Hasnain) को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी।

    इसके बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी मौजूदगी में ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

    निशांत होंगे डिप्टी सीएम

    सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। नितीश कुमार का बेटा निशांत कुमार राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है और अब सभी की नजरें नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर टिकी हैं।



















    No related posts.

    Bihar CM Bihar News Bihar Politics Bihar Swearing In Ceremony Cabinet Meeting Bihar JDU BJP Alliance Lalan Singh Narendra Modi NDA Meeting New CM Announcement Nitish Kumar Nitish Kumar Resignation Political Crisis Bihar Samrat Choudhary Sanjay Jha Shivraj Singh Chouhan एनडीए बैठक कैबिनेट बैठक बिहार जेडीयू बीजेपी गठबंधन नया मुख्यमंत्री घोषणा नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार नीतीश कुमार इस्तीफा बिहार मुख्यमंत्री बिहार राजनीति बिहार समाचार राजनीतिक संकट बिहार ललन सिंह शपथ ग्रहण समारोह शिवराज सिंह चौहान संजय झा सम्राट चौधरी
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स और PPR ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा का निधन, अंतिम संस्कार आज
    Next Article Holiday News: पंजाब में आज छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.