Punjab Weather Update: बारिश के बाद बढ़ी तपिश: पंजाब-चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में पारा 40°C के करीब, लू का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • पंजाब में बारिश के बाद तेज गर्मी का असर
  • अगले एक सप्ताह तक मौसम स्थिर रहने की संभावना
  • 14, 18 और 19 अप्रैल को बारिश की संभावना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में बीते दिनों से पड़ बारिश के बाद अब भीषण गर्मी आ गई है। वहीं पंजाब-दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी भारत में पारा 38 से 40 डिग्री तक पहुँचने वाला है।

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के मौसम में किसी बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है। इस बीच, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 14, 18 और 19 अप्रैल को बारिश की संभावना है।

तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी

असम और मेघालय में 17 से 19 अप्रैल तक गरज, बिजली चमकने और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 14 अप्रैल से कई जगहों पर लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मौसम विभाग का कहना है कि 13 से 19 अप्रैल के सप्ताह के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। 16 और 17 तारीख को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि बाकी दिनों में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *