Jalandhar News: जालंधर में लड़की छेड़ रहे युवकों को रोकने पर बवाल, नशे में धुत युवकों ने तीन लोगों को धारदार हथियार से काटा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के सूर्या एंक्लेव कालोनी (Surya Enclave Colony) में जमकर गुंडागर्दी हुई। यही नहीं, सैर कर रही युवतियों को छेड़ने से मना करने पर कार सवार युवकों ने तीन लोगों को तेजधार हथियार से मारकर घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना जहां हुई, वहां से महज कुछ दूर से पुलिस थाना भी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के अनुसार जालंधर में पॉश एरिया सूर्या एन्क्लेव सोसायटी में मंगलवार देर रात कार में बैठकर शराब पी रहे दो युवकों ने पैदल जा रही युवती से छेड़छाड़ कर दी। जब परिवार के देखने पर विरोध किया गया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

कार में शराब पीकर किया हुड़दंग

घटना में कारोबारी अमित गोयल, रुपेश गुप्ता और नरेश जैन घायल हो गए हैं, जिन्हें देर रात इलाज के लिए रामामंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। क्राइम सीन से आरोपियों के वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें आरोपी तलवारें और दातर (धारदार हथियार) लेकर धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।

लोगों के मुताबिक युवती के साथ जब छेड़छाड़ हुई तो आसपास के लोगों ने जमकर इसका विरोध किया। विरोध देखकर आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर 3 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में घायल हुए सभी सूर्य एन्क्लेव के ही रहने वाले हैं।

युवती से छेड़छाड़ की

पीड़ित अमित गोयल ने कहा- दो युवक उनकी सोसायटी के बाहर कार खड़ी कर शराब पी रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने सोसायटी में घूमकर युवती से छेड़छाड़ की। जिसके बारे में युवती ने सोसायटी के लोगों से बात की तो सोसाइटी के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों युवकों का विरोध किया। जब वे एकत्र होकर कार के पास गए तो युवकों ने कार के अंदर से तेजधार हथियार निकाल लिए और हमला करना शुरू कर दिया।

घटना में जख्मी हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था। जिसके बाद घटना स्थल से आरोपी फरार हो गए थे। करीब 20 मिनट तक आरोपियों ने घटना स्थल पर जमकर हुल्लड़बाजी की। जिसके बाद लोगों का विरोध बढ़ता देख आरोपी वहां से भागे। इलाके के लोगों ने कहा- पुलिस को एरिया में गश्त बढ़ानी चाहिए। ऐसे शरारती तत्वों की वजह से ही आज समाज में लड़कियों का निकलना मुश्किल हो गया है।

VISA Hub और Kingdom Consultant भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *