डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) के स्कूलों में छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया गया है। दरअसल, 16 अगस्त को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

उक्त ऐलान सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जनता को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि कई दिनों से स्कूली बच्चे स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के कार्यक्रम की तैयारियों कर रहे है। जिस कारण कल सभी स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

Punjab CM Bhagwant Mann hoisted the flag in Jalandhar.

बता दें कि देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया। इस दौरान पंजाब के डी जीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे।

अहम भूमिका निभाई

पंजाब के लोगों के नाम अपने संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश की आजादी में जितने भी आंदोलन हुए उनमें पंजाबियों ने आगे होकर अहम भूमिका निभाई।

gaurav-yadav

मान ने कहा कि आज का दिन बड़ी कीमतें अदा करके हासिल हुआ है। आजादी हमें बहुत महंगी पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद पंजाबियों ने देश के विकास में जो योगदान दिया है, उसकी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती।

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version