Punjab News: पंजाब पुलिस ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए राज्यव्यापी मुहिम चलाई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann)की सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने गुरुवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी वित्तीय संस्थाओं- जिनमें बैंकों, नॉन-बैंक वित्तीय कंपनियों, गोल्ड लोन और मनी एक्सचेंजर्स शामिल हैं, की सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (DGP) पंजाब गौरव यादव (Gaurav Yadav) के निर्देशों पर चलाया गया। विशेष डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि सीपी/एसएसपी को इस ऑपरेशन की व्यक्तिगत निगरानी करने और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए गजटेड रैंक के अधिकारियों की निगरानी में आवश्यक पुलिस टीमों की तैनाती के निर्देश दिए गए थे।

ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में चला

उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया, जिसमें 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती वाली 500 से अधिक पुलिस पार्टियों ने एस.पी./डी.एस.पी. की निगरानी में 3826 वित्तीय संस्थानों की चेकिंग की, जिनमें 2516 बैंक, 389 एन.बी.एफ.सी., 360 गोल्ड लोन और 561 मनी एक्सचेंजर्स शामिल हैं।

विशेष डीजीपी ने बताया कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य वित्तीय संस्थानों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करना था, जो सामान्यतः समाज विरोधी तत्वों के निशाने पर होते हैं, और आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना था।

कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी

उन्होंने बताया कि पुलिस की सभी टीमों को कहा गया था कि वे इस ऑपरेशन के दौरान आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और लोगों की न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करें। उन्होंने दोहराया कि पंजाब को अपराधमुक्त राज्य बनाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी।

इस दौरान पुलिस टीमों ने ऑपरेशन के दौरान बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *