Punjab News: पंजाब में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या, मामला जान हो जाएंगे हैरान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) के फाजिल्का से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है यहां एक लड़की के चक्कर में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या (Murder) कर दी। ये हादसा तब हुआ जब दोनों भाई शराब के नशे में थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक फाजिल्का की भैरों बस्ती में एक लड़की के कारण दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया जिसके बाद छोटे भाई ने छोटे ने बड़े भाई पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़की दोनों भाइयों के संपर्क में थी।

मामले की जांच करती पुलिस

इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस हो गई। इस झगड़े के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों भाई शराब पीने के आदी थे और अक्सर वह लड़ाई झगड़ा करते रहते थे।

दोनों के बीच हुआ झगड़ा

मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रात भी दोनों ने शराब पी और बाद में अंदर जाकर सो गए। रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच अजय कुमार ने शिवा को जमीन पर ईंट से मारा और फिर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस (Punjab Police) पहुंच गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *