Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने ‘बुजुर्ग को धक्का दिया’, ट्विटर पर यूजर्स ने कहा ‘शर्म आनी चाहिए’; देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हाल ही में स्विट्जरलैंड (Switzerland) में आयोजित हो रहे 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल (Locarno Film Festival) का हिस्सा बने थे। यहां उन्हें पार्डो अल्ला कैरियरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

हालांकि रेड कार्पेट का एक वीडियो वायरल होने से शाहरुख खान विवादों से घिरते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में शाहरुख खान रेड कार्पेट पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का देते नजर आए हैं। वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर शेम ऑन यू शाहरुख ट्रेंड कर रहा है।

shahrukh-khan
shahrukh-khan

पीछे की तरफ धकेला

ब्लैक सूट में फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे शाहरुख खान अपने हाथ पेंट की जेब में रखे हुए पोज कर रहे थे कि तभी उन्होंने अपनी फोटो में आ रहे एक पास खड़े शख्स को देखा। शाहरुख ने उस आदमी को कैमरा फ्रेम से हटाने के लिए अपने हाथों से पीछे की तरफ धकेल दिया। उस शख्स को पीछे करते ही शाहरुख दोबारा पोज देने लगे।

शाहरुख खान का ये वीडियो X प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। हैशटैग शेम ऑन यू शाहरुख के साथ ट्रोलर्स शाहरुख पर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगा रहे हैं।

‘शर्म आनी चाहिए’

एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, उसने बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का दे दिया, शर्म आनी चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा, मैं हमेशा से जानता था कि ये जितना अच्छा बनने की कोशिश करता है वैसा नहीं है।

Shah Rukh Khan At Locarno Film Festival
Shah Rukh Khan At Locarno Film Festival

बताते चलें कि शाहरुख खान 10 अगस्त को स्विटजरलैंड के लोकार्नो शहर पहुंचे थे। यहां वो 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने, जहां उन्हें पार्डो अल्ला कैरियरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Khan Family
Khan Family

अवॉर्ड लेते हुए शाहरुख खान ने इटालियन भाषा में बोलने की कोशिश की और साथ ही इटालियन खाने, शहर और इसकी खूबसूरती पर भी बात की है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें



















Leave a Comment