Aaj Ka Rashifal: सेहत संबंधी समस्याओं से रहेंगे ग्रसित, कारोबार में होगा लाभ, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 02 September 2024 Daily Horoscope: आज सोमवार है, सोमवती अमवस्या आज है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी सोमवार 02 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशियों के जातक स्वास्थ्य के चलते परेशान रह सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। ऐसे में चलिए पंडित अनिल शुक्ला से जानते हैं दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी विशेष काम का प्रयोजन मन में बन सकता है, जिसे पूर्ण करने के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। आज पत्नी बच्चों के लिए शॉपिंग खरीदारी आप कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए रास्ते प्राप्त होंगे। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे। कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के लिए आज ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। परिवार में कोई पुराना विवाद आज खत्म होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। आपका कोई बड़ा काम पूरा न होने से आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी। आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको कुछ नया करने का मन में प्लान बन सकता है हालांकि आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकते हैं। आज व्यापार में बड़ा रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने अपने खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने किसी पर्सनल कार्य को लेकर आज बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। आपका कार्य पूर्ण हो जाने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तौर से आज कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। किसी को उधार बड़ी रकम देना आज आफत मोल लेना होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपके मन में कई प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई पड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में किसी गरीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपके करीबी लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। बच्चों और पत्नी के लिए कोई बड़ा उपहार खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से चल रहे स्वास्थ्य कारणों के कारण आप परेशान है। आज आपको स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको कोई नई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परंतु स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। शारीरिक थकावट व कमजोरी महसूस होगी। आज कोई बड़ा निवेश न करें। प्रॉपर्टी आदि के लेनदेन में सावधानी रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *