Jalandhar News: जालंधर की मशहूर बैकरी को नगर निगम ने किया सील, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 408 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की टीम ने किशनपुरा (Kishanpura) में स्थित दुग्गल बैकरी (Duggal Bakers) को सील कर दिया। दुग्गल बैकरी (Duggal Bakers) के मालिक को इससे पहले नोटिस जारी किया गया था। दुग्गल बैकरी (Duggal Bakers) अवैध रूप से बनाई गई है, जिसकी शिकायतें नगर निगम के पास लगातार आ रही थीं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक दुग्गल बैकरी की शिकायत स्टेट विजीलैंस से की गई थी। इसकी जांच करने के बाद स्टेट विजीलैंस ने इस अवैध करार देते हुए स्थानीय निकाय विभाग के प्रिंसीपल सैक्रेटरी को रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट पर कार्ऱवाई के लिए चीफ विजीलैंस अफसर को कहा गया था।

स्टेट विजीलैंस की रिपोर्ट पर कार्ऱवाई

Jalandhar News: जालंधर की मशहूर बैकरी को नगर निगम ने किया सील, जाने वजह

स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजीलैंस अफसर ने कार्रवाई के लिए नगर निगम के कमिश्नर को चिट्ठी भेजी थी। इसके बाद कमिश्नर इस इमारत पर कार्रवाई के लिए बिल्डिंग ब्रांच की ड्यूटी लगाई थी।

नगर निगम की टीम ने किशनपुरा की मशहूर दुग्गल बैकरी (Duggal Bakers) पर कार्रवाई की है। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने ये कार्रवाई की है। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि दुग्गल बैकरी के मालिक को पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

इमारत अवैध रूप से बनी थी

नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain) के आदेश के बाद सुखदेव वशिष्ठ ने दुग्गल बैकरी (Duggal Bakers) को सील कर दिया। उन्होंने कहा कि उक्त बैकरी की इमारत अवैध रूप से बनी थी। इसका न तो नक्शा पास था और न ही इन्होंने कोई सीएलयू करवाई गई। स्टेट विजीलैंस की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है।

बस्ती गुंजा की दुकानों पर चल सकती है डिच

जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती गुजां में श्री पंचवटी मंदिर के पास अवैध रूप से बनाई गई 10 दुकानों पर बड़ी कार्ऱवाई हो सकती है। डेली संवाद पर लगातार खबड़ें प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के कमिश्नर के पास इन दुकानों पर कार्रवाई करने वाली फाइल पहुंच गई है।

Jalandhar News: जालंधर की मशहूर बैकरी को नगर निगम ने किया सील, जाने वजह
बस्ती गुंजा में अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानें

श्री पंचवटी मंदिर के सामने एक बिल्डर्स ने अवैध रूप से 10 दुकानें बनाई है। इसके अलावा इसके पीछे कई कोठियां बनाई गई है। इस पर कार्ऱवाई के लिए इंस्पैक्टर और एटीपी ने एमटीपी को रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट को कमिश्नर के पास भेजा गया है। जिससे इन दुकानों पर कभी भी कार्ऱवाई हो सकती है।

Jalandhar News: जालंधर की मशहूर बैकरी को नगर निगम ने किया सील, जाने वजह
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *