Jalandhar News: जालंधर की Fancy Bakery पर कार्रवाई की तैयारी, नगर निगम ने भेजा नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के मशहूर दुग्गल बैकरी (Duggal Bakery) को सील करने के बाद नगर निगम (Municipal Corporation) ने शहर की एक और मशहूर बैकरी को नोटिस भेजा है। नगर निगम ने लवली स्वीट (Lovely Sweet) के सामने स्थित फैंसी बैकरी (Fancy Bakery) के मालिक को नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जालंधर नगर निगम के एमटीपी ने भगवान वाल्मीकि चौक के आगे स्थित फैंसी बैकरी को नोटिस भेजा है। दरअसल, फैंसी बैकरी के खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह अरोड़ा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। जिसकी इंक्वायारी के लिए नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन को आदेश दिया गया था।

Fancy Bakery Jalandhar Punjab
Fancy Bakery Jalandhar Punjab

लोकपाल पंजाब को भी शिकायत

इसके अलावा एक शिकायत लोकपाल पंजाब में भी इस इमारत की गई है। स्टेट विजीलैंस में भी फैंसी बैकरी की शिकायत चल रही है। जिसे देखते हुए नगर निगम ने नोटिस जारी करते हुए फैंसी बैकरी के मालिक से इमारत के नक्शे, सीएलयू समेत सभी दस्तावेज तीन दिन में पेश करने को कहा है।

पढ़ें निगम द्वारा भेजा गया नोटिस

ये है मामला

आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह अरोड़ा द्वारा भेजी गई शिकायत के मुताबिक फैंसी बैकरी की इमारत पूरी तरह से नाजायज बनी है। कई दुकानों को तोड़कर पूरी कामर्शियल इमारत बना दी गई है। जबकि इस इमारत का कोई नक्शा पास नहीं है और न ही किसी तरह से सीएलयू करवाई गई है, जिससे सरकार को लाखों रुपए की चपत लगी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *