Canada News: कनाडा में पंजाबी सिंगर AP Dhillon के घर फायरिंग, सिंगर बोला- मैं सेफ हूं, गोली चलाने वाले बदमाशों की हुई पहचान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में पंजाब (Punjab) के फेमस सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लो (Amritpal Singh Dhillon) उर्फ एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के घर पर फायरिंग मामले में पहला बयान सामने आया है। एपी ढिल्लो (AP Dhillon) ने कहा कि वह बिल्कुल सुरक्षित हैं। एपी (AP Dhillon) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी शेयर की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

एपी ढिल्लो (AP Dhillon) ने का यह बयान इंस्टाग्राम पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वहीं, कनाडाई पुलिस (Canadian Police) द्वारा मामले में जांच तेज कर दी गई है, क्योंकि एपी (AP Dhillon) के घर पर हुई वारदात के बाद पूरा सोशल मीडिया लॉरेंस गैंग (Lawrence Gang) के खिलाफ और एपी ((AP Dhillon) ) की सुरक्षा को लेकर गरमाया हुआ है।

Attack in AP Dhillon House Canada
Attack in AP Dhillon House Canada

पुलिस को दो जली हुई गाड़ियां भी मिली

पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspor) से संबंध रखने वाले एपी ढिल्लो (AP Dhillon) के घर के पर हुई फायरिंग के बाद की कुछ फोटो सामने आए हैं। जिसमें उनके घर के बाहर जला हुआ सामान पड़ा नजर आ रहा था और क्राइम सीन पर बुरी तरह से सामान बिखरा हुआ था। वहीं, क्राइम सीन से पुलिस को दो जली हुई गाड़ियां भी मिली हैं।

AP Dhillon House Canada
AP Dhillon House Canada

एपी ढिल्लो (AP Dhillon) ने अपने सोशल मीडिया (Instagram) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा- “मैं सुरक्षित हूं। मेरे लोग सुरक्षित हैं। आप सभी का शुक्रिया, जिन्होंने हमसे संपर्क किया। आपका समर्थन ही सब कुछ है।” सभी को शांति और प्यार।”

Shinda Kahllon Canada
Shinda Kahllon Canada

इंडो-कैनेडियन रैपर शिंदा काहलों मौजूद था

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त ढिल्लो (AP Dhillon) के घर के अंदर उनका करीबी सहयोगी और इंडो-कैनेडियन रैपर (Indo-Canadian rapper) शिंदा काहलों (Shinda Kahlon) मौजूद था। वारदात हुई तो शिंदा ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वह बिल्कुल ठीक हैं। ये वारदात सोमवार को सुबह 1:08 बजे हुई थी, जिसका सीसीटीवी कनाडा की पुलिस ने कब्जे में लिया है। जिसके आधार पर आरोपियों की जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपियों की पहचान हुई

सोमवार सुबह वेस्ट शोर RCMP के अधिकारी टॉड प्रेस्टन ने मामले में कहा कि हमले के संदिग्धों को पुलिस जानती है। जहां तक अभी जांच की गई है, यह एक टारगेट किंलिंग गिरोह का काम है। पुलिस ने कहा कि घर का मालिक अमृतपाल सिंह ढिल्लों है, जिन्होंने इसे जून 2022 में $1.475 मिलियन में खरीदा था। ढिल्लो ने ग्रेटर विक्टोरिया में हाई स्कूल में पढ़ाई की और कैमोसन कॉलेज में पढ़ाई की।

Firing at AP Dhillon's house in Canada, Lawrence Gang Took Responsibility
Firing at AP Dhillon’s house in Canada, Lawrence Gang Took Responsibility Update

सिंगर के घर पर फायरिंग करने के बाद लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। जिसमें लिखा, ‘राम राम जी सभी भाइयों को। 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगह पर फायरिंग हुई है। एक विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में। दोनों वारदातों की जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेंस ग्रुप) लेता हूं।’



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *