Landslide in Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, 2 श्रद्धालुओं की मौत

Daily Samvad
1 Min Read
Maa Vaishno Devi Yatra

डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर। Landslide in Vaishno Devi: माता वैष्णों जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के रास्ते पर बड़ा हादसा हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक में माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर भूस्खलन होने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है तो वहीं, तीन तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Mata Vaishno Devi

दोपहर करीब 2.35 बजे हुआ भूस्खलन

मिली जानकारी के मुताबिक भवन से तीन किलोमीटर आगे पंची के पास मार्ग पर दोपहर करीब 2.35 बजे भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपर बने लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

एक महिला समेत तीन घायल

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर भूस्खलन हुआ वह बर्ड हेलीपैड के पास है। भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और एक महिला समेत तीन घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *