Canada-Punjab News: पांच साल पहले कनाडा गए पंजाब के युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada-Punjab News: विदेश में डॉलरों की चकाचौंध देख पंजाब (Punjab) का हर नौजवान आज के समय में विदेश जाने की चाह रखता है। इसी के साथ ही आए दिन विदेशों से पंजाब के युवकों के साथ हादसे होने की खबरें सामने आती रहती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा (Canada) में पंजाब के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं मृतक युवक की पहचान रजत कुमार पुत्र वरिंदर कुमार के रूप में हुई है जोकि 26 साल का था।

युवक फगवाड़ा का रहने वाला

रजत कुमार पंजाब के फगवाड़ा का रहने वाले बताया जा रहा है। युवक 5 साल पहले कनाडा गया था। बीते दिन जब वह काम पर जाने के लिए अपने घर से निकला तो रास्ते में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।

File Photo Of Rajat Kumar
File Photo Of Rajat Kumar

ये हादसा कनाडा के ब्रैम्पटन में हुआ था। रजत अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *