Haryana Election 2024: राहुल गांधी से मिले विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया, लड़ सकते है हरियाणा से चुनाव!

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Legislative Assembly Election 2024) से पहले कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहों के बीच पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस मुलाकात के बाद दोनों के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी विनेश को 3 और बजरंग को 2 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑप्शन दे चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश फोगाट अपने ससुराल जींद के जुलाना और बजरंग पूनिया झज्जर के बादली से चुनाव लड़ सकते हैं।

विनेश को 3 और बजरंग को 2 सीटों से चुनाव लड़ने का दिया ऑप्शन

Haryana Election 2024
Haryana Election 2024

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की कोशिश है कि दोनों को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाकर पहलवान आंदोलन को BJP के खिलाफ भुनाया जा सके। बजरंग पूनिया के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस को पॉजिटिव संकेत मिले हैं, लेकिन बात विनेश पर टिकी हुई है।

8 अक्टूबर को होगी गिनती

बता दे कि कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार तक 90 में से 66 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी नामों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन एक-दो दिन में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होने वाली है। विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *