Jalandhar News: जालंधर में भाजपाईयों ने गुब्बारे छोड़ लड्डू बांटकर सदस्यता अभियान किया शुरू

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला जालंधर (Jalandhar) द्वारा भाजपा की सदस्यता अभियान (BJP Membership Campaign) का आगाज भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में अभियान के जिला प्रभारी अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में सैंकड़ों भाजपाईयो ने एकजुट होकर गुब्बारे छोड़ लड्डू बाटकर किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व सांसद सुशील रिंकु (Sushil Rinku), प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Hundreds of BJP workers gathered at Jalandhar BJP office and started the membership campaign by releasing balloons and distributing laddus
BJP workers

पंजाब में भाजपा मजबूती की और बढ़ रही है

इस अवसर पर श्वेत मलिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ना पार्टी के कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति परिश्रम के चलते आज पंजाब में भाजपा मजबूती की और बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि जन-जन के मन में भाजपा संगठन की लोकप्रियता के पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की शक्ति और मेहनत है और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया है कि जालंधर में भाजपा की सदस्यता का नया इतिहास रचेंगें।

BJP
BJP

मलिक ने कहा कि संगठन पर्व के तहत इस बार पार्टी पूरे देश में नये रिकॉर्ड तोड़ सदस्य बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व और हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा संगठन सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड बनाएगा।

भाजपा देश में विकास के प्रति वचनबद्ध

इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा देश में विकास के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं और इस अभियान के जरिए ज़िले में जो लक्ष्य रखा गया है, उसे पूरा करना होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी राष्ट्रवादी नीतियों के साथ आगे बढ़ रही है और देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। सुशील रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार बनी भाजपा की केंद्र में सरकार आम जनता के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम सब को केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच में ले जा कर आम जनता को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी को साथ लेकर पूरे देश का सर्वांगीण विकास कर रही है।

Hundreds of BJP workers gathered at Jalandhar BJP office and started the membership campaign by releasing balloons and distributing laddus
BJP office and started the membership campaign

इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि जिस तरह से मोदी जी ने देश के विकास के लिए काम किया है,उन योजनाओं को जनता तक लेकर जाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है हमेशा सभी को साथ लेकर उनके विकास पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विकासशील बजट और योजनाएं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

मौके पर ये रहें उपस्थित

इस अवसर पर अभियान के वेस्ट हल्का प्रभारी अश्वनी अटवाल, कैंट प्रभारी दीपाली बागड़िया, सैंट्रल प्रभारी किशन लाल शर्मा, नॉर्थ प्रभारी दविंदर कालिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, रमेश शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, मुनीश विज, दविंदर भारद्वाज, जिला सचिव अनु शर्मा, मीनू शर्मा, जिला प्रवक्ता सन्नी शर्मा, डिंपी लुभाना, जिला ऑफिस को इंचार्ज योगेश मल्होत्रा, मनोज अग्रवाल।

इनके अलावा पंकज जुल्का, अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप, शमा चौहान, नौशाद आलम, रवि विनायक, मंगा पहलवान, गौरव मेहता, आर के मल्होत्रा, गुरप्रीत विक्की, आशीष सहगल, क्षितिज ढल्ल, मुनीश बल, कुणाल शर्मा, राकेश राणा, शिव दर्शन अब्बी, कुलदीप मानक, मनोहर लाल काला, विकास केंथ, राजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *