Madam Sapna Teaser: सपना का सपना हुआ पूरा, बायोपिक पर लगी मुहर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Madam Sapna Teaser: सेलेब्स की बायोपिक (Biopic) की लिस्ट में अब हरियाणा (Haryana) की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Dancer Sapna Choudhary) का नाम शामिल हो गया है। 4 सितंबर को सपना के जीवन पर बनने वाली फिल्म मैडम सपना (Madam Sapna) का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मूवी की अनाउंसमेंट के साथ ही इसका लेटेस्ट टीजर वीडियो (Teaser Video) भी सामने आया है। जिसमें सपना के एक स्टेज डांसर से सफलता के मुकाम तक पहुंचने का संघर्ष दिखाया गया है। खास बात ये है कि इस मूवी का डायरेक्शन महेश भट्ट कर रहे हैं। आइए एक नजर मैडम सपना के लेटेस्ट टीजर पर डालते हैं।

Dancer Sapna Choudhary
Dancer Sapna Choudhary

सपना चौधरी की बायोपिक पर लगी मुहर

लंबे समय से ये सुर्खियां काफी तेज थी कि सपना चौधरी पर जल्द ही फिल्म बनने वाली है। बीते साल एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सपना ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। अब ये फाइनल हो गया और साइनिंग सन स्टूडियो के बैनर तले बनने वाली मैडम सपना पर आधिकारिक मुहर लग गई है।

बुधवार को सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैडल पर बायोपिक के ऑफिशियल टीजर को रिलीज किया है। इस टीजर में सपना के स्टेज डांसर बनने की मजबूरी की झलक देखने को मिलती है। टीजर में सपना ने बताया है कि 16 साल का ये सफर उनके लिए काफी कठिन रहा है।

उनके जीवन पर बनने वाली इस मूवी को लेकर अब सुर्खियां काफी तेज हैं और हर कोई सपना चौधरी की बायोपिक मैडम सपना की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

Dancer Sapna Choudhary
Dancer Sapna Choudhary

आर्थिक तंगी ने बनाया डांसर

मैडम सपना के टीजर में सपना चौधरी नैरेशन में ये बताती हुईं नजर आ रही हैं कि अपने घर की आर्थिक तंगी के कारण वह स्टेज डांसर बनने पर मजबूर हुई थीं। उनके पिता बीमार रहते थे और मां घर में काम किया करती थी। कर्ज का बोझ दिन पर दिन बढ़ रहा था। इसी वजह से सपना ने डांसर बनने का फैसला लिया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *