Punjab News: स्पीकर संधवा ने पंजाब विधान सभा को स्कूली विद्यार्थियों के लिए एजुकेशनल हब बनाया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां (Kulant Singh Sandhawa) की विशेष पहल के तहत राज्य के स्कूलों के विद्यार्थियों को पंजाब विधानसभा (Punjab Vidhan Sabha) की कार्यवाही देखने और विधानसभा में हो रहे विधानक कार्यों का साक्षी बनने का अवसर मिला है। इस पहल से पंजाब विधानसभा राज्य के स्कूली विद्यार्थियों के लिए एजुकेशनल हब (Education Hub) बन गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पंजाब की 16वीं विधानसभा के सातवें सत्र के आज अंतिम दिन पंजाब के 11 स्कूलों के 290 विद्यार्थियों और 24 शिक्षकों ने सदन की विधानक कार्यवाहियों को देखा। विद्यार्थियों ने जहां दर्शक के रूप में राज्य की विधानक प्रणाली को जाना और देखा, वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के राजनीतिक नेताओं का कामकाज प्रत्यक्ष रूप से देखा।

Speaker Sandhawa made Punjab Vidhan Sabha an educational hub for school students
Speaker Sandhawa made Punjab Vidhan Sabha an educational hub for school students

विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की

इस मौके पर स.संधवां ने इन विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात भी की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी, कल के सफल नेता बनेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मेहनत करके, अपने-अपने लक्ष्यों को प्राप्त करके, समाज और राज्य की भलाई के लिए उल्लेखनीय योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि इससे जहां वे सफल व्यक्ति बन जाएंगे, वहीं अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करेंगे।

स.संधवां ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूली विद्यार्थियों को भविष्य में भी पंजाब विधानसभा की कार्यवाही देखने के अवसर मिलते रहेंगे।

Speaker Sandhawa made Punjab Vidhan Sabha an educational hub for school students
Speaker Sandhawa made Punjab Vidhan Sabha an educational hub for school students

इस मौके पर विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी

उल्लेखनीय है कि इस मौके पर संत करम सिंह अकादमी रूपनगर, श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल होशियारपुर, जिला फरीदकोट के डॉ. चंदा सिंह मरवाह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटकपूरा, सरकारी हाई स्कूल ढिल्लवां कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो।

इनके अलावा सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाजाखाना, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजगराई कलां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरगाड़ी, डॉ. हरि सिंह सेवक स्कूल ऑफ एमिनेंस कोटकपूरा और बलबीर स्कूल ऑफ एमिनेंस फरीदकोट आदि के विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *