UP News: विश्व विख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय संगीत वादन से मंत्रमुग्ध हुए सीएम योगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बुधवार को सशस्त्र सैन्य समारोह के अंतर्गत सूर्या खेल परिसर, लखनऊ (Lucknow) में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान विश्व विख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए शास्त्रीय संगीत वादन पर दोनों विशिष्ट अतिथि मंत्रमुग्ध नजर आए।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

देश के वीर जवानों के सम्मान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। एक ओर जहां विश्व विख्यात संगीतकार और तबलावादक बिक्रम घोष ने अपनी लयबद्ध प्रस्तुतियों से पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया तो वहीं उनके साथ अन्य कलाकारों ने भी अपने सुरों के माध्यम से मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

CM Yogi was mesmerized by classical music performed by world famous artists
CM Yogi was mesmerized by classical music

शास्त्रीय वादन और गायन प्रस्तुत किए गए

इस दौरान एक से बढ़कर एक शास्त्रीय वादन और गायन प्रस्तुत किए गए। वहीं, मृदंग और तबले की जुगलबंदी भी देखने को मिली। शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत की सुर लहरियों के संगम से सजी शाम में ऐसी प्रस्तुतियां देखने को मिलीं कि दर्शकों के साथ साथ मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रशंसा करते नजर आए।

CM Yogi was mesmerized by classical music performed by world famous artists
CM Yogi

अंत में सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी अतिथियों और दर्शकों ने कलाकारों के सम्मान में खड़े होकर तालियां भी बजाईं और फिर मंच पर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *