Daily Horoscope: कारोबार के काम से जाना पड़ सकता है बाहर, इन राशियों के लोगों का हो सकता है नुकसान, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 05 September 2024 Daily Horoscope: आज गुरुवार (Thursday)  है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी गुरुवार 05 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशियों के जातकों को व्यापार के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशियों के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल Daily Horoscope।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव वाला रहेगा। शारीरिक मानसिक क्लेश पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आप कही बाहर यात्रा आदि पर जा सकते है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते है। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप दिन उतार-चढाव बाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने के किसी व्यवहार से मन परेशान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है। संभलकर रहें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा आदि पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवारिक मतभेद से आप दूर रहें। कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपके पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनो का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बडी डील में आप भागीदार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाएं। किसी को बडी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक और थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा करना पड सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधा आएगी। बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे, कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी, किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *