Triple Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरोजपुर में 3 भाई-बहन की हत्या कर भागे 7 आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Triple Murder Case: पंजाब पुलिस (Punjab Police) की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से फिरोजपुर में ट्रिपल मर्डर के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इन्हें औरंगाबाद से काबू किया गया है। दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर को अंजाम देकर फरार हुए 7 आरोपियों को औरंगाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को इनपुट था कि ये छह आरोपी औरंगाबाद में छिपे हुए हैं।

Firozpur Triple Murder
Firozpur Triple Murder

इसके बाद इसकी जानकारी औरंगाबाद क्राइम ब्रांच को दी गई और ज्वाइंट ऑपरेशन के जरिए इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस की टीम आज उन्हें लेने औरंगाबाद जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस लगातार इनका पता लगा रही थी और औरंगाबाद टीम के संपर्क में थी।

आरोपियों ने करीब 100 गोलियां चलाईं

बता दें कि मंगलवार को हमलावरों ने 2 युवकों और एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त कार पर करीब 23 गोलियों के निशान थे। आरोपियों ने करीब 100 गोलियां चलाईं, तीनों मृतकों के सिर पर गोली लगी।

Triple Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरोजपुर में 3 भाई-बहन की हत्या कर भागे 7 आरोपी गिरफ्तार
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *