Punjab News: सड़क हादसे का शिकार हुए AAP विधायक, इनोवा ने मारी पीछे से टक्कर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जलालाबाद। Punjab News: पंजाब के जलालाबाद (Jalalabad) से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जगदीप कंबोज गोल्ड़ी (MLA Jagdeep Kamboj Goldy) की गाड़ी का दोपहर करीब 3:30 बजे बठिंडा-मलोट रोड पर एक्सीडेंट (Accident) हो गया।

यह भी पढ़ें- कनाडा सरकार क्यों रिजैक्ट कर रही है पंजाबियों का VISA?

तेज रफ्तार इनोवा कार ने विधायक की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की गाड़ी के आगे चल रही सरकारी पायलट की गाड़ी से टकरा गई और हादसाग्रस्त हो गई, जबकि विधायक की गाड़ी को टक्कर मारने वाली इनोवा गाड़ी सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल जा टकराई।

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

विधायक एक किसान मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे

जलालाबाद से आप विधायक जगदीप सिंह कंबोज रविवार को मलोट में आयोजित एक किसान मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह बठिंडा से मलोट रोड पर पहुंचे, तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही राज्यस्थान नंबर की गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की।

Jalalabad Aam Aadmi Party MLA Jagdeep Kamboj Goldy's car met with an accident on Bathinda-Malout road
Jalalabad AAP MLA Jagdeep Kamboj Goldy’s car accident

इनोवा गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते विधायक गाड़ी के आगे चल रही उनकी सुरक्षा कर्मियों की पायलट गाड़ी से टकरा गई और विधायक व पायलट गाड़ी के अलावा तीसरी इनोवा गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कोई हताहत नहीं

हालांकि, हादसे में सभी लोग बाल-बाल गए है। विधायक गोल्ड़ी ने बताया कि हादसे की मुख्य पीछे से तेज रफ्तार से आ रही इनोवा गाड़ी है, चूकिं उसने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर मोड़ने की कोशिश, जिसके बाद उसने उनकी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सड़क के डिवाडर पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल से जा टकराई है।

Accident News
Accident News

उधर, हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद सड़क सुरक्षा फोर्स के अलावा बठिंडा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Punjab News: सड़क हादसे का शिकार हुए AAP विधायक, इनोवा ने मारी पीछे से टक्कर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *