Punjab News: पंजाब में बसों का सफर अब महंगा, पढ़ें नया किराया लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में बस सफर (Bus Journey) मंहगा हो गया है। दरअसल, बीते दिनों पंजाब में हाल ही में पेट्रोल-डीजल पर (Petrol- Diesel) वैट बढ़ाने के बाद बस किराए में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। आम लोगों के लिए अब बसों में सफर करना महंगा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- कनाडा सरकार क्यों रिजैक्ट कर रही है पंजाबियों का VISA?

बसों में प्रति किलोमीटर के हिसाब से 23 पैसे लेकर 46 पैसे तक बढ़ोतरी की गई है। ट्रांसपोर्ट विभाग (Transport Department) की तरफ से इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह आदेश आज से लागू हो गया है।

Punjab News
Punjab News

2 दिन पहले कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोल और डीजल पर 92 पैसे वैट बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। साथ ही बसों का किराया भी बढ़ाने को मंजूरी दी गई थी। राज्य में करीब साढ़े 4 साल बाद बसों के किराए में बढ़ोतरी हुई है।

15 रुपए का भुगतान करना होगा

अब यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करने के लिए कम से कम 15 रुपए का भुगतान करना होगा, भले ही वे केवल एक किलोमीटर की दूरी तय करें। बस किराए में बढ़ोतरी से सरकार को 150 करोड़ रुपए जुटाने में मदद मिलेगी। महिलाओं की निशुल्क दी जाने वाली यात्रा सुविधा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पहले की तरह जारी रहेगी।

Punjab Bus Fair Rate Increase
Punjab Bus Fair Rate Increase

इस तरह बढ़ाया गया किराया

ट्रांसपोर्ट विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक किराए में बढ़ोतरी सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों पर लागू होगी। हीट वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशन (HSVAC) की सामान्य बसों में 23 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया गया। पहले प्रति किलोमीटर का किराया 1.22 प्रति किलाेमीटर था, जो अब 1.45 प्रति किलोमीटर होगा।

AC बसों का किराया 28 पैसे बढ़ाकर 1.74 रुपए प्रति यात्री प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इंटीग्रल कोच का किराया 41 पैसे बढ़ाकर 2.61 रुपए प्रति किलोमीटर और सुपर इंटीग्रल कोच का किराया 46 पैसे बढ़ाकर 2.90 रुपए कर दिया गया है।

Petrol-Diesel
Petrol-Diesel

पंजाब के विकास पर खर्च होगा पैसा- वित्त मंत्री

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग की थी। जिसमें पेट्रोल पर 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर वैट बढ़ाया गया।

harpal Singh cheema
harpal Singh cheema

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि इससे सरकार को पेट्रोल से 150 करोड़ और डीजल से 392 करोड़ की अतिरिक्त आमदनी होगी। इससे जो पैसे आएगा, वह पंजाब के विकास पर ही खर्च होगा।

Punjab News: पंजाब में बसों का सफर अब महंगा, पढ़ें नया किराया लिस्ट
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *