America News: पंजाब के व्यक्ति की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
USA Visa

डेली संवाद, अमेरिका। America News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की अमेरिका (America) में हत्या कर दी गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान नवीन सिंह के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 50 वर्षीय बताई जा रही है जो पंजाब के कपूरथला का रहने वाला था।

नवीन सिंह के अमेरिका में कई स्टोर

अमेरिका के शिकागो (Chicago) में अमेरिकी मूल के एक व्यक्ति ने नवीन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नवीन सिंह के अमेरिका में कई स्टोर हैं और जहां घटना हुई वह नवीन सिंह की शराब की दुकान थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन सिंह पिछले 35 साल से अपने परिवार के साथ अमेरिका के शिकागो शहर में रह रहे थे। नवीन एक व्यवसायी थे और शिकागो में उनके कई स्टोर थे।

File Photo Of Naveen Singh

बताया जा रहा है कि रात को नवीन स्टोर बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी अमेरिकी मूल का एक काला आदमी सामान लेने आया। इसी बीच अमेरिकी व्यक्ति की नवीन सिंह से किसी बात को लेकर बहस हो गई।

Firing
Firing

इससे गुस्से में आकर आरोपी ने नवीन सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से नवीन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नवीन के उस स्टोर को भी सील कर दिया है जहां घटना हुई थी।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *