Punjab News: रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए लिया था घूस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने गांव करूरा, तहसील नूरपुरबेदी में वन विभाग, पंजाब (Punjab) की जमीन के अवैध हस्तांतरण/इंतकाल करने के आरोप में रूपनगर (Rupnagar) जिले के माल सर्कल डूमेवाला, तहसील नंगल में तैनात पटवारी (अब कानूनगो) कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में थाना नूरपुरबेदी, रूपनगर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए, 8, 13 और आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के तहत पहले ही मुकदमा नंबर 69, तारीख 28.06.2022 के तहत केस दर्ज है।

Bribe
Bribe

सरकार को 5.35 करोड़ रुपये का नुकसान

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2020 में राज्य के राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलीभगत करके तहसील नूरपुरबेदी के गांव करूरा की 54 एकड़ जमीन महंगे दामों पर वन विभाग के नाम पर रजिस्ट्री करवाई थी, जिससे राज्य सरकार को 5.35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त पटवारी कुलदीप सिंह ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलीभगत करके जमीन का यह अवैध/फर्जी हस्तांतरण दर्ज करवाया और उस समय के नायब तहसीलदार रघवीर सिंह की मिलीभगत से 73 फर्जी इंतकाल और हस्तांतरण मंजूर करवाए।

Punjab News
Punjab News

रिश्वत के रूप में 5 लाख रुपये लिए

उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त आरोपी ने इस काम के बदले 15.09.2020 को रिश्वत के रूप में 5 लाख रुपये लिए थे और अपनी पत्नी सनप्रीत सेखों के अमृतसर स्थित एक पुराने बैंक खाते में जमा करवा दिए थे। उन्होंने आगे बताया कि उक्त आरोपी पटवारी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *