Punjab News: पंजाब में मनी ट्रांसफर कारोबारी से लूट, नौकरानी ने मचाया शोर; मालिक ने खुद केबिन में किया बंद

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में दिन दहाड़े लूट के मकसद से आए 3 हथियारबंद बदमाश। दरअसल, लुधियाना में समराला चौक चीमा चौक रोड पर एक मनी ट्रांसफर (Money Transfer) का कारोबारी से दिन दहाड़े एक्टिवा सवार 3 बदमाशों ने दुकान में घुस कर लूट (Loot) की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

लेकिन दुकानदार ने खुद को और अपनी मां को दुकान में बने केबिन में लाँक कर लिया। नौकरानी ने शोर मचाया और बाकी स्टाफ आता देख बदमाश मौके से भाग गए। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) में ये वारदात कैद हो गई।

Seeing the miscreants and robbers coming to rob a money transfer shop in Ludhiana, the shop owner and his mother locked themselves in the cabin.
the shop owner and his mother locked themselves in the cabin.

खुद को केबिन में बंद कर बचाई जान

जानकारी देते हुए दुकानदार तरूण सरदाना ने कहा कि बीते दिन वह अपने मां के साथ दुकान पर बैठे थे। उनकी वेस्टर्न यूनियन की दुकान है। तीन अज्ञात लोग एक्टिवा पर सवार होकर दुकान के अंदर दाखिल हुए। उसने बदमाशों को देखते ही मां को सचेत कर दिया। दुकान का बाकी स्टाफ साथ वाली दुकान पर बैठा था।

The maid of a money transfer shop runs away after seeing the miscreants who came to rob the shop in Ludhiana.
rob the shop in Ludhiana, maid raised an alarm

दोनों ने अपने केबिनों को अंदर से लाँक कर लिया। उसने दुकान में घुसे बदमाशों से चेहरे पर रुमाल हटाने के लिए कहा। इतने में गुस्साएं बदमाशों ने धारदार हथियार निकाल कर सभी को साइलेंट हो जाने की धमकी दी। तरूण ने कहा कि उन लोगों ने काफी हंगामा किया।

नौकरानी ने मचाया तो शोर भागे लुटेरे

उनकी नौकरानी जैसे ही दुकान में दाखिल होने लगी तो उन्होंने शोर मचाकर उसे बाहर भगाया। नौकरानी के शोर मचाने के बाद बाकी का स्टाफ जब इक्ट्ठा होने लगा तो लुटेरे मौके से भाग गए।

Shopkeeper Tarun Sardana giving information.
Shopkeeper Tarun Sardana giving information.

तरुण ने कहा कि उसका भाई कनाडा (Canada) रहता है। उनका परिवार इतना डर चुका है कि अब वह यहां से कारोबार बंद करके विदेश जाने के मन बना रहे है। वारदात की सूचना थाना मोती की पुलिस को दे दी है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Punjab News: पंजाब में मनी ट्रांसफर कारोबारी से लूट, नौकरानी ने मचाया शोर; मालिक ने खुद केबिन में किया बंद
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *