Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, कई जिलाें में बारिश होने से तापमान गिरा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: कई दिनों बाद पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून (Monsoon) दोबारा सक्रिय हुआ है। कई जिलाें में बारिश होने से तापमान गिरा है। साथ ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग केंद्र (IMD) के मुताबिक राज्य के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की कमी आई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब रहा है। सबसे अधिक तापमान 35.9 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से आज किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन बारिश होने के आसार है।

weather
weather

इस महीने में 25 % कम हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अब 14 सितंबर तक बारिश को कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि इस दौरान हलकी से मध्यम बारिश कुछ जिलों में हो सकती है। वहीं, मंगलवार को चंडीगढ़ में 1.3 एमएम बारिश, लुधियाना 0.4एमएम, पठानकोट 8.0, फतेहगढ़ साहिब 10.0 एमएम, मोगा 1.0 व रोपड़ 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

राज्य में एक सितंबर से 10 सितंबर तक 29.1 एमएम बारिश हुई। जो कि इस मौसम में होने वाली बारिश से 25 % कम है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक मलेरिया के लिए यह आदर्श मौसम है। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, कई जिलाें में बारिश होने से तापमान गिरा
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *