Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण को बढ़ावा देने के लिए ‘किचन ग्रीनज़’ पहल की शुरुआत

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार कदम उठा रही है।

इस संबंध में पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने हाल ही में ‘किचन ग्रीनज़’ पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सेहत और भलाई को सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें – जालंधर में Kingdom Consultant ने ठगे लाखों रुपए, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस नई पहल के तहत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में औषधीय और पोषक गुणों वाले पौधे लगाए जाएंगे, जो इन केंद्रों को पोषण के केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि किचन ग्रीन पोषण वाटिका पहल राज्य में महिलाओं और बच्चों में पोषक तत्वों की कमी को दूर करते हुए उनकी सेहत को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

bhagwant-mannn
bhagwant-mannn

उन्होंने कहा कि औषधीय गुणों से भरपूर इन जड़ी-बूटियों और पौधों की खेती को प्रोत्साहित करने से न केवल कुपोषण की समस्या हल होगी, बल्कि यह लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करेगा। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ‘किचन ग्रीनज़’ पहल के तहत विभिन्न पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटियाँ जैसे मोरींगा, एलोवेरा, अश्वगंधा, मेथी, नीम, लेमन ग्रास, ब्रह्मी, हल्दी, आंवला, तुलसी और पुदीना उगाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

घर में इन पौधों की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा

उन्होंने कहा कि इन पौधों को उनके असाधारण औषधीय और पोषक गुणों के कारण चुना गया है, जो बड़े पैमाने पर बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों की सेहत और तंदुरुस्ती को सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा, स्थानीय लोगों को भी इन पौधों के पोषण गुणों का लाभ उठाने के लिए घर में इन पौधों की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Baljit Kaur
Baljit Kaur

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पहल को पंजाब के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में लागू किया जाएगा ताकि हर समुदाय को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पौधे को उसके उच्च पोषक मूल्य और गुणों को ध्यान में रखकर चुना गया है। उदाहरण के लिए, मोरिंगा (सहजन) का पौधा विटामिन, खनिज और प्रोटीन का बड़ा स्रोत है, जो कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। मेथी और आंवला जैसे अन्य पौधे क्रमवार आयरन और विटामिन सी जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

जालंधर की Kingdom Consultant वाले भी निकले ठग

https://youtu.be/da-hI8pgV3o


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *