Weather Update: हिमाचल में लैंड स्लाइड का खतरा, 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश (Rain) हो रही है। मानसून (Monsoon) का आखिरी महीना चल रहा है और मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (12 सितंबर) को 12 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 8 जिलों गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर और भोपाल (Bhopal) में भारी बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है। कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी (Holiday in School) कर दी गई है। दतिया में राजगढ़ किले की बाहरी दीवार ढहने से 9 लोग दब गए हैं। दो का शव निकाल लिया गया। रेस्क्यू जारी है।

7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान (Rajasthan) में जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। अजमेर और धौलपुर जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। बुधवार को धौलपुर, झालावाड़ समेत कई जिलों में 6 इंच तक बरसात हुई।

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए मथुरा, आगरा, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और सहारनपुर में रेड अलर्ट तो 10 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के रिलीफ कमिश्नर जीएस नवीन कुमार ने NDRF और SDRF को तैयार रहने को कहा है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

किन्नौर में लैंडस्लाइड की आशंका

हिमाचल प्रदेश में फ्रैश वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे अगले 48 घंटे के दौरान 8 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। खासकर सोलन, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर और किन्नौर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का हो सकती है। सिरमौर और किन्नौर में लैंडस्लाइड की आशंका है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *