Ajab Gajab News: पहले गणेश मूर्ति का किया विसर्जन, फिर कई घंटे तक गणपति को पानी में किया तलाश, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कर्नाटक। Ajab Gajab News: देशभर में गणेश उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इन दिनों गणपति पूजन और विसर्जन किया जा रहा है। गणपति को घर पर लाया जा रहा है और उनकी पूजा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

घरों में पूजा-अर्चना कर नदियों और तालाबों में पहुंच रहे हैं, ताकि वहां भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित कर सकें। इस मौके पर बहुत से लोग गणेश भगवान को सोने-चांदी के गहने तोहफे में पहनाते हैं और उनका श्रंगार करते हैं।

श्रंगार के दौरान चढ़ाए हुए आभूषण उतारना भूल जाते

इसी दौरान कई लोग ऐसे भी होते है जो श्रंगार के दौरान चढ़ाए हुए आभूषण उतारना भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आ रहा है। यहां एक परिवार विसर्जन के दौरान गणेश भगवान को पहनाई सोने की चेन उतारना भूल गए।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना बेंगलुरु के विजयनगर के दसाराहल्ली इलाके की है। यहां रमैया और उमादेवी ने अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। उन्होंने प्रतिमा को फूलों और ज्वेलरी से खूब सजाया था।

चेन की कीमत 4 लाख रुपये

उन्हें 60 ग्राम की सोने की चेन भी पहनाई थी, जिसकी कीमत 4 लाख रुपये थी। गुरुवार रात को वे लोग प्रतिमा को विसर्जन के लिए मोबाइल टैंक ले गए। विसर्जन के बाद उन्हें याद आया कि प्रतिमा को सोने की चेन पहनाई थी और उसे उतारना भूल गए।

काफी मशक्कत के बाद मिली चेन

करीब 1 घंटे बाद वो विसर्जन स्थल पर दोबारा पहुंचे। तुरंत कपल ने मगदी रोड पुलिस स्टेशन से और गोविंदराजनगर की विधायक प्रिया कृष्णा से संपर्क किया और उनसे मदद मांगी। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद चेन को ढूंढ निकाला।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *