NIA Raid: पंजाब में NIA की एक साथ कई जगहों पर छापेमारी, अमृतपाल के रिश्तेदारों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। NIA Raid in Punjab: पंजाब (Punjab) से बड़ी खबर है। अमृतसर (Amritsar) और मोगा (Moga) में आज सुबह 6 बजे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने छापा मारा। अमृतसर में खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के रिश्तेदरों के घरों में टीम ने दबिश दी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

रईया में फेरोमन रोड पर अमृतपाल सिंह के चाचा प्रगट सिंह के घर पहुंची। टीम ने प्रगट सिंह की पत्नी को हिरासत में लिया है। अधिकारी उन्हें अपने साथ ब्यास थाना लेकर पहुंचे हैं। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रगट सिंह के चाचा फर्नीचर का काम करते हैं।

अमृतपाल के जीजा के घर रेड

दूसरी रेड अमृतसर में सठियाला के पास बुताला में अमृतपाल के जीजा के घर हुई। इसके साथ टीम ने अमृतपाल के जीजा के जीजा के घर भी छापेमारी की। तीनों ही रेड अमृतपाल से जुड़ी हुई हैं। बताया जा रहा है कि NIA अमृतपाल सिंह को विदेश से होने वाली फंडिंग से जुड़े सबूत व जानकारियां लेने पहुंची।

मोगा में भी NIA ने की रेड

मोगा में हल्का बाघापुराना के कस्बा स्मालसर में कविश्री मक्खन सिंह मुसाफिर के घर भी सुबह 6 बजे NIA की टीम पहुंची। यहां रेड किस मकसद से की गई, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। संभावना यही है कि ये रेड भी अमृतपाल सिंह से ही जुड़ी है।

तंग करने के आरोप

रिश्तेदारों के घर रेड के बाद सांसद अमृतपाल सिंह की टीम भी एक्टिव हो गई। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर आरोप लगाए हैं। अमृतपाल सिंह की टीम के सदस्य ने कहा कि जब से बाबा बकाला साहिब में रखड़ पूनिया पर अमृतपाल सिंह के समर्थकों की तरफ से स्टेज सजाई गई है तब से केंद्र व राज्य सरकारें घबरा गई हैं।

आज अमृतपाल सिंह के चाचा, जीजा व अन्य रिश्तेदार के घर रेड की गई है और उन्हें नाजायज परेशान किया गया है। लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह 1.97 लाख वोटों से जीते हैं। सरकार उन्हें छोड़ने की जगह परेशान कर रही है।

खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल

अमृतसर से करीब 40 किलोमीटर दूर जल्लुपुर खेड़ा गांव के रहने वाला अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख है। कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को हराकर वह खडूर साहिब सीट से सांसद बना।

23 फरवरी 2023 को अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों की भीड़ अमृतसर के अजनाला थाने में घुस गई थी। इसके बाद उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ। 18 मार्च को अमृतपाल घर से फरार हो गया।

अमृतपाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद

पुलिस जांच एजेंसियों के साथ मिलकर एक महीने तक उसकी तलाश करती रही। 23 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने मोगा से अमृतपाल को गिरफ्तार किया था।

तब से अमृतपाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। अमृतपाल को चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर आने की इजाजत नहीं मिली, इसके बावजूद उसे 4 लाख से ज्यादा वोट मिले।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *