Punjab News: बड़ी खबर, पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट से पंजाबी सिंगर को किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में डंकी लगाकर विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। इसी के मामले में पुलिस (Punjab Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में पंजाबी गायक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर से संबंध रखने वाला पंजाबी सिंगर फतेहजीत सिंह को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI Airport) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फतेहजीत सिंह को डंकी लगाकर विदेश भेजने के मामले में गिरफ्तार किया है।

आरोपी सुल्तान सिंह नाम के एक एजेंट के संपर्क में था

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सुल्तान सिंह नाम के एक एजेंट के संपर्क में था। सुल्तान लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने आरोप लगाया कि दोनों साथ काम कर रहे थे।

अमेरिका भेजने के बदले मांगे 50 लाख रुपए

DCP ने आगे बताया कि फतेहजीत सिंह ने पूछताछ में मामले का खुलासा किया। सिंगर ने बताया कि गुरप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सुल्तान सिंह से संपर्क किया था। गुरप्रीत को अमेरिका जाना था। आरोपी ने अमेरिका पहुंचाने का वादा किया और सारे कागजातों का इंतजाम करने के एवज में 50 लाख रुपए मांगे।

एडवांस के तौर पर लिए 10 लाख रुपए

जानकारी के अनुसार सिंगर ने 50 लाख में एक व्यक्ति अमेरिका डंकी लगवा कर विदेश भेजना था। गायक के साथी सुलतान सिंह ने एडवांस के तौर पर करीब 10 लाख रुपए लिए थे। जिसमें से 4 लाख रुपए सिंगर का कमीशन था। अमेरिका पहुंचने के बाद बाकी के 40 लाख रुपए देने का वादा भी किया गया था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुल्तान सिंह की सहायता से सिंगर और उसके साथियों ने उक्त व्यक्ति को अमेरिका भेजने के 5 प्रयास किए। अलग-अलग देशों से होकर अमेरिका पहुंचाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। कई योजनाएं बनाई गईं लेकिन सारी फेल हो गई।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *