Thailand Tour Package: थाईलैंड जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब सिर्फ 60 हजार में भरें उड़ान

Daily Samvad
2 Min Read
Thailand Tour Package
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Thailand Tour Package: हर भारतीय अपने जीवन में कम से कम एक बार विदेश जाने का सपना देखता है। हालाँकि, टूर पैकेज चुनते समय सबसे पहली बात जो दिमाग में आती है वह है बजट।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

अगर आप भी बजट के कारण कहीं घूमने का प्लान नहीं बना रहे हैं तो आपके लिए एक खास मौका आया है। दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) पर्यटकों के लिए एक ऐसी योजना लेकर आया है जिसके तहत आप सिर्फ 60 हजार रुपये खर्च कर थाईलैंड (Thailand) की यात्रा कर सकते हैं।

पैकेज की शुरुआत कोच्चि से होगी

इस पैकेज को Thailand Delight Ex Cochin (SEO12) नाम दिया गया है। इस पैकेज में आपको बैंकॉक और पटाया की खूबसूरत जगहों को देखने का मौका मिलेगा। पैकेज की शुरुआत कोच्चि से होगी। यह टूर पैकेज 18 से 22 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

4 रात और 5 दिन के लिए थाईलैंड घूमने का मौका मिलेगा

इस पैकेज के तहत आपको 4 रात और 5 दिन के लिए थाईलैंड घूमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको राउंड ट्रिप फ्लाइट टिकट और रहने की सुविधा मिलेगी। इस टूर पैकेज में पर्यटकों को लंच और डिनर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही पर्यटकों को यात्रा बीमा भी उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आप इस यात्रा पर अकेले जा रहे हैं तो आपको इसके लिए 66,100 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि 2 या 3 लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 57,400 रुपये है। 2 से 11 साल तक के बच्चे के लिए बिस्तर सहित चार्ज 53,350 रुपये है। 2 से 11 साल तक के बच्चे के लिए बिना बिस्तर का शुल्क 50,250 रुपये है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *