Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने आज चीन को उसके घरेलू मैदान पर हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) जीतने पर भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय हॉकी टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में चीन को 1-0 से मात दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व के पल हैं क्योंकि भारत ने पांचवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है।

Paris Olympic 2024
Asian Champions Trophy

शानदार खेल का प्रदर्शन किया

भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी प्रशंसा के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने टीम के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में विजेता रही और सभी सात मैच जीते।

Asian Champions Trophy 2024
Asian Champions Trophy 2024

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह और भी खुशी की बात है कि भारतीय टीम में पंजाब के सात खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी और भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी पंजाब के युवा हैं।

हरमनप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित

हरमनप्रीत सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह भारतीय हॉकी का सुनहरा युग है और हम सभी भाग्यशाली हैं कि हम इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा हैं।

Hockey-Captain-Harmanpreet-Singh
Hockey-Captain-Harmanpreet-Singh

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया है कि देश में हॉकी का खेल फिर से उभरने की राह पर है। टीम की सराहना करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि टीम ने देश में पैदा हुए महान हॉकी खिलाड़ियों की शानदार विरासत को बनाए रखा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *