Liver Health Care: शराब ही नहीं इन आदतों के कारण भी होता है लिवर फेल, जाने कैसे बचाएं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 405 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Liver Health Care: लिवर (Liver) हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लिवर रक्त को शुद्ध करने के साथ-साथ शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

लिवर शरीर के विभिन्न कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है लेकिन अगर हम अपनी दिनचर्या में कुछ गलतियां करते हैं तो यह लिवर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, अक्सर कहा जाता है कि शराब पीने वालों का लिवर फेल हो जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने खुलासा किया है कि कुछ गलत आदतें लिवर फेल होने का कारण बन सकती हैं।

Liver Health Care: शराब ही नहीं इन आदतों के कारण भी होता है लिवर फेल, जाने कैसे बचाएं

खासतौर पर सुबह के समय की बुरी आदतें लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर लिवर खराब हो जाए तो डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बुरी आदतों के बारे में, जिन्हें अगर सुधारा न जाए तो लिवर पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

सुबह बिना पानी पिए दिन की शुरुआत करना

Liver Health Care: शराब ही नहीं इन आदतों के कारण भी होता है लिवर फेल, जाने कैसे बचाएं

सुबह सबसे पहले पानी पीना बहुत जरूरी है लेकिन कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। रात भर सोते समय शरीर में पानी की कमी हो जाती है और सुबह पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है।

सुबह के समय तला और चर्बी वाला भोजन करना

Liver Health Care: शराब ही नहीं इन आदतों के कारण भी होता है लिवर फेल, जाने कैसे बचाएं

बहुत से लोग नाश्ते में तला हुआ या वसायुक्त खाना खाना पसंद करते हैं। तैलीय और वसायुक्त भोजन का सेवन न केवल पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है बल्कि लिवर पर भी असर डालता है।

व्यायाम न करना

Liver Health Care: शराब ही नहीं इन आदतों के कारण भी होता है लिवर फेल, जाने कैसे बचाएं

सुबह-सुबह व्यायाम करना न सिर्फ शरीर के लिए बल्कि लीवर के लिए भी फायदेमंद होता है। व्यायाम करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और लीवर की कार्यप्रणाली बेहतर होती है।

बचा हुआ खाना खाना

Liver Health Care: शराब ही नहीं इन आदतों के कारण भी होता है लिवर फेल, जाने कैसे बचाएं

बहुत से लोग सुबह बचा हुआ खाना खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत लीवर को नुकसान पहुंचा सकती है। बासी खाना लीवर पर अतिरिक्त दबाव डालता है। शरीर से बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए लिवर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

सुबह उठकर धूम्रपान करना

Liver Health Care: शराब ही नहीं इन आदतों के कारण भी होता है लिवर फेल, जाने कैसे बचाएं

सुबह के समय धूम्रपान करना लीवर के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक होता है। धूम्रपान लीवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिससे लीवर की कार्यप्रणाली ख़राब हो सकती है।

Liver Health Care: शराब ही नहीं इन आदतों के कारण भी होता है लिवर फेल, जाने कैसे बचाएं

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *