Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 877 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 20 September 2024 Daily Horoscope: आज शुक्रवार (Friday) है, तारीख है 20 सितंबर 2024। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, शुक्रवार 20 सितंबर का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय की मानें तो मन के कारक चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को कारोबार में धन लाभ हो सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों के बिगड़े काम बन सकते हैं। आइए, आज का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज का दिन आपका खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस हैं। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आज आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपका पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। हो सकता है व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा। परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में आ सकती है। मौसमी बीमारियों से आप और आपका परिवार पीड़ित हो सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में इस समय गिरावट का दौर नजर आएगा। परिवार में कोई दुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज आपका मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको लाभ महसूस होगा। परिवार या मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद आज आपको मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में बहुत दिनों से चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज आप बहुत दिनों से चल रहे काम की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं। आज आपको कोई बड़ा जॉब या व्यापार में बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। बच्चे और पत्नी के साथ संबंध मधुर होंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज आप स्वास्थ्य कारणों के चलते परेशान रह सकते हैं। बदलते मौसम के चलते आप और आपका परिवार बीमारियों से घिर सकते हैं। आज के दिन आप कोई बड़ा निवेश व्यापार-व्यवसाय में ना करें। साथ ही बाहर यात्रा आदि पर जाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। घर में पत्नी से कुछ बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज आप अपने लिए कोई मकान या जमीन खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति में आज आप मजबूती देखेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। हो सकता है आपको कोई बड़ा ऑफर या बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदारी मिल सकती है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज का दिन आप अपने किसी बड़े काम के चलते बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने मित्र और परिवारजनों से कार्यक्षेत्र में आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिस कारण व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ आप कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में आज दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। अच्छा होगा वाहन आदि संभाल कर चलाएं। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनरशिप में कार्य कर रहे लोगों पर नजर रखें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कुछ बातों के चलते मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो बड़ी दुर्घटना आपके साथ हो सकती है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी धनराशि किसी को उधार के रूप में न दें, नहीं तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है। किसी पर अचानक विश्वास करना आज आपके लिए नुकसानदायक होगा। परिवार में पत्नी और बच्चों का किसी से विवाद हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई धार्मिक यात्रा आदि पर जाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। अपने मित्रों या परिवार जनों के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ ही आज आपको काम का कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। परिवार के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है।

Daily Horoscope: चंद्र देव और शुक्र देव के राशि परिवर्तन से लोगों को होगा धनलाभ
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *