SC YouTube Channel Hacked: सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, अपलोड हुए क्रिप्टो वीडियो

Daily Samvad
2 Min Read
Supreme-Court
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। SC YouTube Channel Hacked: टेक्नोलॉजी के इस युग में हैकर्स का खतरा हर तरफ मंडरा रहा है। इसी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

बताया जा रहा है कि हैकर्स ने सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक कर लिया है। इस यूट्यूब चैनल को हैक करने के बाद हैकर्स ने इसमें सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की जगह रिपल लिख दिया है।

क्रिप्टो वीडियो दिखाए जा रहे

इसके साथ ही इस चैनल पर सुप्रीम कोर्ट के वीडियो की जगह क्रिप्टो वीडियो दिखाए जा रहे हैं। हैक किए गए चैनल पर एक वीडियो भी लाइव स्ट्रीम किया गया था। जिसका टाइटल ‘ब्रैड गारलिंग हाउस: रिपल रिस्पॉन्ड्स टू द एसईसी $2 बिलियन फाइन! एक्सआरपी प्राइस प्रीडिक्शन’ था।

SC YouTube Channel Hacked: सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, अपलोड हुए क्रिप्टो वीडियो
Supreme Court YouTube Channel Hacked

सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब पर यह हैकर हमला इसलिए भी खास है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के पास कई बड़े मामलों की सुनवाई से जुड़े दस्तावेज हैं। ऐसे में अगर हैकर्स यूट्यूब जैसी अन्य एससी साइट्स पर हमला करते हैं तो उन दस्तावेजों के लीक होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

Cyber
Supreme Court YouTube Channel Hacked

सुप्रीम कोर्ट इस यूट्यूब चैनल पर संविधान पीठों में सुनवाई होने वाले मामलों और सार्वजनिक हित से जुड़े मामलों की सुनवाई का लाइव प्रसारण किया जाता है। हाल ही में, आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए बलात्कार और हत्या के मामले में सुओ मोटो याचिका पर सुनवाई का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया गया था।

SC YouTube Channel Hacked: सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, अपलोड हुए क्रिप्टो वीडियो
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *