Air Marshal Amar Preet Singh: एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख

Daily Samvad
1 Min Read
Indian Air Force

डेली संवाद, नई दिल्ली। Air Marshal Amar Preet Singh: एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के अगले प्रमुख होंगे। वह एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की जगह लेंगे। मौजूदा वायुसेना प्रमुख 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

दिसंबर 1984 में कमीशन प्राप्त लड़ाकू पायलट एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह वर्तमान में भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख हैं। वह 30 सितंबर की दोपहर से वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे।

बता दें कि एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख का पद संभाला था। भारतीय वायुसेना में उनका सफर 1984 में शुरू हुआ। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 1 फरवरी, 2023 को भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख बने।

Amar Preet Singh

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को 21 दिसंबर 1984 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में नियुक्त किया गया था। सीएसी की कमान संभालने से पहले, उन्होंने पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी के रूप में कार्य किया।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *