Jalandhar News: जो भी आंख रवनीत बिट्टू की तरफ उठेगी उसे फोड़ दिया जाएगा- अमरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: तेलंगाना के कांग्रेस MLA वेदमा बोज्जू द्वारा के केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) का सिर कलम करने वाले को 1 एकड़ जमीन का ईनाम देने के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए पंजाब से भाजपा के सीनियर नेता व प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि लगता है कांग्रेस एमएलए वेदमा बोज्जू को दिमागी इलाज की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

उन्होंने कहा कि जो भी आंख रवनीत बिट्टू की तरफ उठेगी उसे फोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1984 से 2024 तक कांग्रेस की सीख़ विरोधी सोच नहीं बदली बदली है। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान आज पूरा देश और दुनिया देख रही है। क्षेत्रवाद, जातिवाद,भाई-भतीजावाद यही दिखता है।

ये कांग्रेस की सोच है जिनके समय समाज में टुकड़े-टुकड़े करने की सोच को आगे बढ़ा रहे हैं। जातीय समीकरण की बात करें या फिर 1984 की बात करें। ये सोच दिखाती है कि कांग्रेस के साथ-साथ विदेशी विरोधिया का हाथ भी कांग्रेस के साथ है। ये सोच भारत के पक्ष में नहीं भारत विरोधी दिखती है। अमरी ने कहा कि धोखा कांग्रेस का हमेशा से राजनीतिक हथियार रहा है और वह देशभर की जनता को धोखा देती रही है।

ravneet-singh-bittu
ravneet-singh-bittu

कांग्रेस के वादों में जो पड़ा,उसकी दुर्दशा निश्चित है। उन्होंने कहा कि संविधान अपनी जेब में रखने वाले दरअसल संविधान की आत्मा पर चोट करने वाले लोग हैं। उन्होंने अमेरिका में एक भारतीय पत्रकार के साथ कांग्रेसियों द्वारा की गई पिटाई का जिक्र कर कहा कि लोकतंत्र के एक प्रमुख स्तंभ के साथ ऐसा करने वाले आखिर किस मुंह से संविधान की बातें करते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *