Jalandhar News: जालंधर में फैक्ट्री से गैस लीक, अंदर कई मजदूर फंसे, मची भगदड़, मौके पर पहुंची पुलिस और डाक्टरों की टीम

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर आ रही है। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास गैस लीक होने से भगदड़ मच गई है। बताया जा रहा है कि पुराने संत सिनेमा के पास बर्फ के एक कारखाने से गैस लीक हो रही है, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक संत सिनेमा के पास स्थित एक बर्फ के कारखाने से अमोनिया गैस लीक हो रही है। इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड, नगर निगम, पुलिस और सिविल अस्पताल को दी गई। सिविल अस्पताल से आनन फानन में डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है।

नगर निगम और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची

उधर, सूचना पाकर नगर निगम और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस की टीम वहां से सभी को हटा रही है। सभी ने मास्क पहन लिए हैं। कहा जा रहा है कि बर्फ के काऱखाने में कई मजदूर काम कर रहे थे। फिलहाल मौके पर पहुंची टीम बचाव काम में जुट गई है। आसपास के लोगों को हटा दिया गया है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *