Punjab News: सीएम द्वारा विधायक कुंवर विजय प्रताप की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद,चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज अमृतसर उत्तरी क्षेत्र के विधायक कुंवर विजय प्रताप की पत्नी मधुमिता के दुखद और असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिनका संक्षिप्त बीमारी के कारण निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

वह 53 वर्ष की थीं और अपने पीछे पति और दो बेटियों को छोड़ गई हैं। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुमिता के निधन के बारे में जानकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। वह अपने परिवार की ताकत थीं और अपने पति की सफलता के लिए प्रेरणास्रोत थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाज और विशेष रूप से परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि मधुमिता एक पवित्र आत्मा थीं, जिन्होंने अपने पति कुंवर विजय प्रताप को एक पुलिस अधिकारी और अब जनता के चुने हुए प्रतिनिधि के रूप में मानवता की मिसाली सेवा करने में पूर्ण सहयोग दिया।

परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने अकाल पुरख के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार के सदस्यों एवं सगे-संबंधियों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *