Tanu Weds Manu 3: क्या इमरजेंसी के बाद तनु वेड्स मनु 3 होगी कंगना की अगली फिल्म?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Tanu Weds Manu 3: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड में कई तरह के रोल्स से अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके फैंस को इस फिल्म की रिलीज के काफी इंतजार है, जो कि फिलहाल अधर में लटकी है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (PM Indra Gandhi) के रोल में नजर आएंगी। यह पूरी तरह से पॉलिटिकल ड्रामा आधारित फिल्म है, जो कि 1975 के आपातकाल पर आधारित है।

Emergency Movie Controversy
Emergency Movie

हालांकि, रिलीज से कुछ दिन पहले ही इस मूवी की रिलीज पर पूर्णविराम लगा दिया गया। फैंस इस फिल्म की रिलीज के साथ ही कंगना की एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल के भी इंतजार में हैं, जिसका नाम – ‘तनु मनु वेड्स 3’ है।

‘तनु वेड्स मनु 3’ पर आई अपडेट

‘तनु वेड्स मनु’ के दोनों पार्ट्स जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। आर माधवन (R Madhavan) के साथ कंगना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वहीं, अकेले कंगना की अदाकारी भी इस पूरी मूवी में चार चांद लगा पाने में कामयाब साबित हुई। दो सक्सेसफुल पार्ट्स के बाद अब फैंस को तीसरे पार्ट का इंतजार है, जिस पर डायरेक्टर आनंद एल राय (Aanand L Rai) ने अपडेट दी है।

जूम को दिए इंटरव्यू में आनंद एल राय ने कन्फर्म किया है कि ‘तनु वेड्स मनु 3’ जरूर बनेगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना ही होंगी या कोई और। साथ ही इस बात की भी जानकारी दी कि फिल्म कब तक रिलीज हो सकती है।

कंगना के साथ रिलीज होगी फिल्म

आनंद एल राय ने कहा कि उन्होंने ‘तनु वेड्स मनु 3’ के लिए उन्होंने कुछ तय कर रखा है, लेकिन उसे अस्तित्व में लाने के लिए कुछ समय लगेगा। उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि फिल्म कंगना के साथ ही बनेगी।

आनंद एल राय ने कहा कि कंगना के साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी है और वह उनके साथ काम करना पसंद करते हैं। ‘तनु वेड्स मनु’ फ्रेंचाइजी को हिट बनाने में कंगना का बड़ा रोल है।

कब तक होगी रिलीज?

फिल्म की रिलीज पर आनंद एल राय ने कहा कि इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा यह फिल्म बनेगी, लेकिन कब रिलीज होगी, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *