Punjab News: डॉ. रवजोत सिंह ने कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में पदभार संभाला

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के नव-नियुक्त स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज यहां म्यूनिसिपल भवन में संसद सदस्य लोकसभा राज कुमार चब्बेवाला, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाला। इस अवसर पर उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में पार्टी विधायक और अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाते हुए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा राज्य की भलाई और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों में अधिकतम योगदान देने की कोशिश करेंगे।

पदभार संभालने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी दी। डॉ. रवजोत सिंह ने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि चल रहे विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि सामने आ रही अड़चनों को दूर कर इन्हें तेजी से पूरा किया जा सके।

विभाग में साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करना

राज्य की प्रगति के लिए पूरे विभाग को एक टीम के रूप में काम करने का निर्देश देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपनी पार्टी की नीतियों पर चलते हुए स्थानीय निकाय जैसे महत्वपूर्ण विभाग में साफ-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस लक्ष्य को वास्तविकता में बदलने के लिए वे पूरी इच्छा शक्ति के साथ काम करें।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *