Punjab News: हरदीप सिंह मुंडियां ने कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: जिला लुधियाना (Ludhiana) के साहनेवाल विधानसभा हलका से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां ने आज राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं सैनीटेशन और भवन निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब के लोगों को निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण रहेंगी।

राज्यवासियों की भलाई सुनिश्चित की जा सके

उन्होंने राजस्व विभाग और भवन निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की कार्यक्षमता को और बढ़ाने के लिए जनसेवाओं की प्रदान करने संबंधी प्रणाली में कई जन-हितैषी पहलों की शुरुआत करने की अपनी वचनबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सूबे में जल आपूर्ति और सैनीटेशन की संरचना को और मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे, ताकि राज्यवासियों की भलाई सुनिश्चित की जा सके।

Punjab News: हरदीप सिंह मुंडियां ने कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

इस अवसर पर संगरूर से लोक सभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर, आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग और पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के अलावा विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस,विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री मुंडियां के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।

Punjab News: हरदीप सिंह मुंडियां ने कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *