Vitamin B12: महिलाओं में विटामिन बी12 की कमी के लक्षण, ऐसे करें पहचान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vitamin B12: हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करनी चाहिए। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर ये डाइट (Diet) फॉलो करने से कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौ का, जानें कितना खर्च होगा

हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है, क्योंकि ये सभी तत्व हमें स्वस्थ बनाने मदद करते हैं। विटामिन बी12 इन्हीं में से एक है, जो शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर कई समस्याएं हो सकती हैं।

विटामिन की कमी होना लाजमी

पुरुष हों या महिला इन दिनों सभी की जीवनशैली बदलने लगी और इसकी वजह से शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी होना लाजमी है। खासकर महिलाओं में अक्सर इस विटामिन की कमी देखने को मिलती है।

कामकाज और अन्य जिम्मेदारियों के चलते अक्सर महिलाएं अपने खानपान और स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखती, जिसकी वजह से उनके शरीर में Vitamin B12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) होने लगती है। आप इन लक्षणों (Vitamin B12 Deficiency Symptoms) की मदद से शरीर में इसकी कमी का पता लगा सकते हैं।

Rest

थकान

अगर आपको इन दिनों बहुत ज्यादा थकान महसूस हो रही है, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। यह थकान विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। शरीर में इसकी कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन कम हो जाता है, जिससे थकान महसूस होती है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे मतली, कब्ज, सूजन, गैस और दस्त हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको खुद में ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

मुंह में सूजन

सूजन, दर्द या लाल जीभ शरीर में बी12 की कमी का संकेत हो सकते हैं। ग्लोसिटिस और स्टामाटाइटिस विटामिन बी12 की कमी के सबसे आम लक्षणों में से एक हैं।

Face
Face

पीली त्वचा

विटामिन बी12 की कमी से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जो एनीमिया की वजह बन सकता है। इससे बिलीरुबिन के हाई लेवल और रेड ब्लड सेल्स के लो लेवल के कारण हमारी त्वचा सफेद हो जाती है और आंखें पीली हो जाती हैं।

सिर दर्द

सिरदर्द महिलाओं में पाए जाने वाले बी12 के सबसे आम लक्षणों में से एक है। माइग्रेन से पीड़ित लोगों में मुख्य रूप से विटामिन बी12 की कमी होती है और उन्हें उसी के अनुसार दवाएं लेनी शुरू करनी चाहिए।

stress
stress

मांसपेशियों में ऐंठन

अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो इसकी वजह से आपको मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी का अनुभव भी हो सकता है।

Depression
Depression

डिप्रेशन

शरीर में विटामिन बी12 का लेवल कम होने पर डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, इस पोषक तत्व की कमी होने पर शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सेल डेथ बढ़ जाती है, जिससे अवसाद की भावनाएं विकसित होती हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *