Aaj Ka Panchang: पितरों का तर्पण और पिंडदान करने से जीवन में आएगी खुशहाली, जाने आज का पंचांग

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 27 September 2024: आज 27 सितंबर 2024, शुक्रवार (Friday) का दिन है। आज पितृ पक्ष का ग्यारहवां दिन है। यह पूर्ण रूप से पितरों को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ तर्पण (Tarpan), पिंडदान (Pinddaan) व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें। ऐसे में आइए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग और आज का शुभ मुहूर्त।

tarpan and pinddaan
tarpan and pinddaan

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

पंचांग के अनुसार, आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 01 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।

ऋतु – शरद

चन्द्र राशि – कर्क

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 13 मिनट पर

चंद्रोदय – देर रात 02 बजकर 04 मिनट पर

चन्द्रास्त – दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 36 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 03 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 35 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 38 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक।

दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *